कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,थाना कूकदूर तथा थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

घरेलू बात से नाराज़ होकर घर से निकले बालिकाओं को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री धमेद्र सिंह के द्वारा जिला कबीरधाम क्षेत्र में आम जनों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री अमित पटेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में पंडरिया अनुविभाग के समस्त थाना द्वारा सतत कार्यवाही किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 09/06/2026 को फागू राम धुर्वे, निवासी भेतकी थाना कुकदूर जिला कबीरधाम छ.ग. के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री और उसकी सहेली को विगत शाम से, घरेलू बात से नाराज़ होकर, बिना किसी को बताये कही चले गये है, के संबंध में थाना कुकदूर में सूचना प्रदाय किया गया, उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिरों से पतासाजी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संबंधित बालिकाओं को थाना पंडरिया क्षेत्र के ग्राम बांधा के आसपास में अंतिम बार देखे जाने की जानकारी मिलने पर, थाना कुकदूर पुलिस द्वारा थाना पंडरिया पुलिस को घटना के सम्बद्ध में सूचित किया गया, जो कि उक्त सूचना पाकर थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए, एक विशेष टीम ग्राम बांधा क्षेत्र में पता तलाश हेतु रवाना किया गया, जिनके द्वारा ग्राम में आस पास तन्मयता से पतासाजी करते हुए दोनों बालिकाओं को उनके परिचित के पास से सकुशल बरामद किया जाकर इस बात की सूचना थाना कुकदूर को प्रदाय किया गया, जिस पर थाना कूकदूर स्टाफ तथा परिजनों के पहुंचने पर बालिकाओं को परिजनों को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कुकदूर तथा थाना पंडरिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्तर पर आपसी समन्वय के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालिकाओं को सूचना प्राप्ति के 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया है। बालिकाओं के सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना कुकदूर स्टाफ प्रधान आरक्षक अजय जायसवाल, आरक्षक रमऊ धुर्वे तथा थाना पंडरिया स्टाफ प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी, आरक्षक आकाश भोई, प्रभाकर बंछोर, महिला आरक्षक संगीता की सराहनीय भूमिका रही है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!