जिला क़बीरधाम,,,,निजीकरण से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ेगी

पदमराज 🚺🚺🚺🚺कवर्धा संभाग का राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कवर्धा संभाग शाखा ने रायपुर, धरसींवा, मंदिर हसौद व अभनपुर तहसीलों में विद्युत वितरण कार्य के लाइसेंस हेतु टाटा कंपनी के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। कवर्धा संभाग के प्रांतीय सदस्य अवधेश सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जनता यूनियन का विरोध किसी व्यक्ति अथवा निजी कंपनी विशेष के विरुद्ध नहीं है, बल्कि विद्युत वितरण व्यवस्था के निजीकरण की नीति के विरुद्ध है।
वर्ष 2009 में सरकार द्वारा विद्युत मण्डल का विखण्डन कर कम्पनी बनाये जाने के बाद से उपभोक्ता सेवाओं और कर्मचारियों के हित में होती कटौती की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस गलत कदम का खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है, एकीकरण से कंपनी पुनः ट्रैक पर आ सकती है। जनता यूनियन की प्रांतीय शाखा ने आयोग से मांग की है कि टाटा पावर के प्रस्ताव का व्यापक जनहित व उपभोक्ता हित के दृष्टिकोण से सूक्ष्म परीक्षण किया जाए, फिलहाल प्रदेश में निजीकरण की आवश्यकता नहीं है इसलिए निजी कंपनी को विद्युत वितरण लाइसेंस देने की प्रक्रिया निरस्त की जाए तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया जाए।




