छत्तीसगढ़,,,,,,,,,,,सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ का सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न ,,,,,,,

*सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ के विभिन्न 21 घटक दलों की उपस्थिति में दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को बिलासपुर जिले में कार्यकारिणी समिति की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसके अंतर्गत *छत्तीसगढ़ में सवर्ण आयोग के गठन* एवं राष्ट्र स्तर पर आरक्षण के विषय में समग्र एवं तथ्य आधारित समीक्षा तथा यूजीसी बिल पर सवर्ण समाज को भी संवैधानिक अधिकार व समान अवसर प्रदान किये जाने* के संबंध में व्यापक एवं विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं महाराणा प्रताप जी की पूजा एवं माल्यार्पण तथा राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ किया गया। जिसके पश्चात् सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ की ओर से क्षत्रिय-राजपूत समाज के गौरव श्री राजेश कुमार राजपूत, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री राजेश कुमार राजपूत ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के बहुमुखी विकास एवं समग्र शिक्षा तथा स्वास्थ्य के संबंध में सारगर्भित चर्चा करते हुए कहा पदाधिकारी बनाकर माला पहनना तो आसान है परंतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी निष्ठा से करनी चाहिए। उन्होंने छ.ग. संस्कृत बोर्ड के बारे में महत्वपूर्ण बातें बतायीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा स्वागत उद्बोधन करते हुए महासंघ अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ प्रदेश के समस्त क्षत्रियों की आवाज है। अब महासंघ को प्रदेश के 21 राजपूत संगठनों का समर्थन प्राप्त है। महासंघ के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा आयोजित बैठक के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जिसके पश्चात् श्री दिनेश सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष, श्री केदार सिंह राजपूत, संरक्षक एवं श्री राधारमण सिंह, उपाध्यक्ष, श्री रतन सिंह क्षत्रिय, उपाध्यक्ष के द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। मंच संचालन का कार्य श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत एवं श्री अजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में महासंघ के महासचिव श्री प्रेम सिंह ठाकुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
महासंघ में दो राजपूत संगठनों राजपूत क्षत्रीय चौहान समाज बेमेतरा एवं राजपूत क्षत्रिय समाज पेंड्रा रोड को लिखित सहमति प्राप्त कर सम्मिलित किया गया व उनके पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
महासंघ के द्वारा अभिव्यक्त किया गया कि सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ का उद्देश्य किसी भी आरक्षित वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करना अथवा किसी वर्ग के विरुद्ध संघर्ष खड़ा करना कदापि नहीं है, वरन उनका उद्देश्य केवल यह है कि आरक्षण व्यवस्था अपने मूल उद्देश्य – सामाजिक न्याय एवं वास्तविक वंचितों को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में देश में लागू आरक्षण व्यवस्था की समग्र एवं तथ्य आधारित समीक्षा की जावे एवं उससे संबंधित सुविधाओं का लाभ वास्तविक रूप से वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए समान अवसर प्रदान करते हुए सामाजिक एवं संवैधानिक संतुलन को सुदृढ़ किया जावे।
महासंघ द्वारा आयोजित उक्त बैठक/संगोष्ठी में महासंघ के विभिन्न 21 घटक दलों के संरक्षक, अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता एवं अखंडता को और भी सशक्त बनाये जाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ में सवर्ण आयोग के गठन एवं राष्ट्र स्तर पर आरक्षण के विषय में समग्र एवं तथ्य आधारित समीक्षा तथा यूजीसी बिल पर सवर्ण समाज को भी संवैधानिक अधिकार व समान अवसर प्रदान किये जाने के संबंध में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते हुए किया गया।
समारोह में – एस.के.सिंह, एस.पी.सिंह,मीडिया प्रभारीअरविन्द सिंह राजपूत , डॉ. एम. पी. सिंह सागर सिंह राठौर रामकुमार दाउ,नरेन्द्र सिंह चन्देल, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, नवीन ठाकुर,नागेश्वर सिंह राठौर,ए. के. सिंह चन्देल,डी. एस. चौहान,राधारमण सिंहसंजय सिंह बैस,हरेन्द्र सिंह चन्देल,भरत सिंह राजपूत,हरि सिंह राजपूत,सुभाष सिंह राजपूत,देवीसिंह ठाकुर,श्रीमती मीना देवी,जहुरीसिंह राजपूत ,अचला सिंह, अपराजिता सिंह, श्वेता सिंह, रमादेवी, उपेन्द्र सिंह, भरत राजपूत, अनिल सिंह,
देवेंद्र सिंह , सत्यानंद सिंह, ढाल सिंह,गेंद सिंह, राजीव सिंह राठौर,शैलेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार चन्देल,शैलेन्द्र सिंह राठौर,चन्दन सिंह ठाकुर, सर्वेश सिंह ठाकुर,मनोज सिंह क्षत्रिय,बलवंत सिंह राजपूत,गुलाब सिंह राजपूत,बृजराज सिंह,पंजाब सिंह,गुरुप्रसाद सिंह,अर्जुन सिंह,एस. ओ. पी. सिंह,दिनेश सिंह क्षत्रिय,यशवंत सिंह राजपूत,ईश्वरी प्रसाद सिंह,श्रीमती सीतो देवी,ओम प्रकाश सिंह भदौरिया,संतोष सिंह राजपूत,संदीप सिंह राजपूत,करण सिंह राजपूत,राम त्रिभुवन नाथ सिंह,अनुपम सिंह,महेन्द्र सिंह ठाकुर,रोहन सिंह ठाकुर, रंजीत सिंह ठाकुर आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
राज्य गीत के साथ समारोह का समापन हुआ





