कवर्धा

कवर्धा में नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत, 373 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को दिलाई गई शपथ

कवर्धा, 18 जून 2026/“नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” थीम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम, कवर्धा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद एकेडमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमुदाय को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की खुशहाली और समाज के समग्र विकास को भी प्रभावित करता है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान 275 व्यक्तियों ने ऑफलाइन तथा 98 व्यक्तियों ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण कर कुल 373 लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु अपना संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “हम सबका एक ही सपना- नशा मुक्त हो भारत अपना” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वयं नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का शपथ लिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!