कवर्धा

जिला क़बीरधाम,,,,हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक स्वरूप पर रोक की मांग,करणी सेना ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

ई, एन, एस, न्यूज़,,,,,हिंदू देवी-देवताओं के स्वरूप से खिलवाड़ कर उन्हें अपमानजनक रूप दिए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर करणी सेना एवं सर्व हिंदू समाज, कबीरधाम द्वारा जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष कार्यक्रमों, हिंदू पर्व एवं त्योहारों के दौरान देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार का अशोभनीय प्रदर्शन नहीं करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विशेष कार्यक्रमों अथवा हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें अशोभनीय रूप दे दिया जाता है। ज्ञापन के अनुसार,झांकी के नाम पर देवी-देवताओं के स्वरूप को नचाने जैसे कृत्य किए जाने से हिंदू जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं और सनातन धर्म के प्रतीकों का अपमान होता है।

करणी सेना एवं सर्व हिंदू समाज ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इस प्रकार का कोई अशोभनीय कृत्य किया जाता है तो उसका घोर विरोध किया जाएगा। साथ ही रैली अथवा शोभायात्रा के दौरान देवी-देवताओं के लिए विशेष साज-सज्जा एवं सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया गया कि इस संबंध में सार्वजनिक रूप से सूचना जारी की जाए,ताकि वर्तमान एवं भविष्य में शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!