छत्तीसगढ़,,,,,,सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़,शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

पदमराज सिंह ठाकुर क़बीरधाम
दिनांक 10 मई 2026 दिन शनिवार को रायपुर स्पीकर हाउस के सभागृह में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आयोजित “सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़” के शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह जी मुख्य अतिथि के आसंदी पर गरीमामय उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। तथा निर्वाचन पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई, मुख्य अतिथि ने विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में क्षत्रिय संगठनों को परस्पर एकजुटता हेतु शुभकामनाएं दी। एवं महासंघ के लक्ष्यों की जानकारी दी।
मंच संचालन भूपेंद्र सिंह व अजित सिंह ने किया तथा आभार महासंघ के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
यह जानकारी सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी’ अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।






