कवर्धा

क़बीरधाम,,,,छात्रावास एवं आश्रम शालाओं में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित “स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना, वर्ष 2007 के अंतर्गत कबीरधाम जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में निवासरत छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कार्य स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर संपादित किया जाना है। इसके लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस. एवं बी.एच.एम.एस. अर्हता प्राप्त निजी चिकित्सक 25 जून 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना अंतर्गत जिन छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है, उनकी सूची, अनुबंध की शर्तें तथा अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा), कबीरधाम में अवलोकन की जा सकती है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!