क़बीरधाम,,,,,बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव मंदिर तक निकलेगी आस्था, भक्ति की पदयात्रा

कवर्धा की सुख-समृद्धि के लिए 03 अगस्त को निकलेगी शिवभक्तों की पदयात्रा
शिवभक्ति की पदयात्रा में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष
कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बुढ़ामहोदव मंदिर से लेकर भारमदेव मंदिर तक प्रथम सोमवार को होने वाले पदयात्रा को लेकर मातृशक्तियों के साथ बैठक कर पदयात्रा में शामिल होने को आव्हान किया। उन्होनें अधिकारियों को भी भोरमदेव पदयात्रा मार्ग की आवश्यक साफ-सफाई के साथ-साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व समस्त पार्षदों द्वारा भोरमदेव पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है।
नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर कहा-पदयात्रा में सभी भाग ले
कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 03 अगस्त को सावन माह की पहली सोमवार को निकलने वाले भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भाजपा जिला महिला मोर्चा, भाजपा महिला शहर मंडल की पदाधिकारियों के साथ-साथ कवर्धा शहर की मातृशक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों, महिला मण्डली एवं महिला समूह के दीदीयों के साथ बैठक की गई। कबीरधाम जिले के बाबा भोरमदेव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बैठक में महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा कर पदयात्रा को सफल बनाने हेतु सभी से अनुरोध किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए सभी को अवगत कराया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भोरमदेव पदयात्रा को भव्य और दिव्य बनाने हेतु आप सभी अपने-अपने वार्डो के महिलाओं व अन्य श्रद्वालुओंजनों से संपर्क कर भोरमदेव पदयात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित करें।
भक्तिभाव के साथ शामिल होवें पदयात्रा मंे
न्गर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे अराध्य बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा में शामिल होकर अपने व अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कवर्धा शहर की खुशहाली के लिए कामना करेगें। इस आयोजन को हम सभी को मिलकर करना है हम सबके प्रयास से ही पदयात्रा कार्यक्रम में आध्यमिक व भक्तिभाव का माहौल रहेगा। भक्तिभाव के साथ शामिल होने से हम सबकी मनोकामना भी पूरी होगी।
मां नर्मदा मैया के जल से होगा महाअभिषेक
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर मैं अपने एवं अपने परिवार के साथ-साथ समस्त कवर्धा शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना करूंगा। इस पावन अवसर पर अमरकंटक से मां नर्मदा मैया के पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। सभी पदयात्रियों को हम सभी कवर्धावासी एक होकर, आइए, धर्म, आस्था और भक्ति की इस पावन पदयात्रा में सहभागी बनकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होेने कहा कि यह केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे श्रावण माह तक चलने वाली धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण आयोजन है। आप सभी यात्रा में शामिल होवें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।




