कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,नगर पालिका उप निर्वाचन 2026: व्यय प्रेक्षक श्री समीर मिश्रा ने ली राजनीतिक दलों एवं व्यय अनुवीक्षण दल की बैठक

कवर्धा, 22 मई 2026। नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के तहत नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री समीर मिश्रा ने आज रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पालिका निर्वाचन स. लोहारा के कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं व्यय अनुवीक्षण दल की महत्वपूर्ण बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल, रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती शिल्पा देवांगन उपस्थित रहीं।
बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले व्यय का सही एवं समयबद्ध लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यय अनुवीक्षण दल की बैठक में श्री मिश्रा ने दल के अधिकारियों को निर्वाचन व्यय की नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा व्यय अनुवीक्षण दल के सदस्य उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!