कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने विभागीय अभियंताओं को दिए निर्देश

कवर्धा, 17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिला कबीरधाम अंतर्गत संचालित पीएमजीएसवाय, पीएम-जनमन, पीएमजीएसवाय फेस-4, वृहद पुल एवं संधारित सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्यों का निरीक्षण किया गया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल, दुर्ग के अधीक्षण अभियंता श्री पी. मोहन राव सोनी द्वारा जिले के विकासखंड बोड़ला, पंडरिया, कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सड़कों एवं निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री सोनी ने विभागीय अभियंताओं को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्य तथा संधारण कार्यों पर विशेष ध्यान देने कहा।

नवीनीकरण पश्चात संधारण अवधि की 6 सड़कों का निरीक्षण

नवीनीकरण पश्चात संधारण अवधि अंतर्गत कुल 6 सड़कों का निरीक्षण किया गया। इनमें मेनरोड से कल्याणपुर, बामीरोड से पीपरटोला छोटे, मेनरोड एसएच-05 से बानो, रेंगाखार रोड से नगवाही, सहसपुर लोहारा रोड से बोदा-47 तथा लोहारा-रेंगाखार रोड से पंडरीपानी सड़क शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क के सोल्डर में रेनकट्स एवं पॉटहोल्स पाए गए। इसके अलावा किलोमीटर स्टोन में पोताई तथा झाड़ी सफाई का कार्य किए जाने की आवश्यकता बताई गई। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए।

निर्माण पश्चात संधारण अवधि की 3 सड़कों का निरीक्षण

निर्माण पश्चात संधारण अवधि अंतर्गत मेनरोड रेंगाखार रोड से परसाही बैगापारा, बोदा-47 से गर्रा तथा बोदा-47 से करमंदा सड़कों का निरीक्षण किया गया। इन सड़कों में भी सोल्डर में रेनकट्स, पॉटहोल्स, किलोमीटर स्टोन में पोताई एवं झाड़ी सफाई से संबंधित कमियां पाई गईं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं संधारण कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

पीएम-जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

पीएम-जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन धानीखुंटा से रानीगुड़ा बैगापारा सड़क का भी स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क के सोल्डर में सुधार एवं उचित कॉम्पेक्शन, सीसी पैनल एवं फर्नीचर कार्य पूर्ण करने तथा बीटी/सीसी के ज्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने निर्माण कार्य को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण कराने पर जोर दिया। पीएम-जनमन अंतर्गत पूर्ण हो चुकी धानीखुंटा से रानीगुड़ा बैगापारा, झलमला रेंगाखार रोड से सरेंडा, कौहापानी से पलानीपाट तथा सरोधा मेनरोड से मंडलाकोन्हा सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। इन सड़कों को संधारण अवधि में शामिल करने के लिए ई-मार्ग में दर्ज किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

पीएमजीएसवाय फेस-4 एवं वृहद पुल का भी निरीक्षण

पीएमजीएसवाय फेस-4 अंतर्गत सहसपुर लोहारा-रेंगाखार रोड से तेंदुटोला सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अर्थवर्क का कार्य अपूर्ण पाया गया तथा सेटिंग आउट का कार्य भी नहीं किया गया था। पुल के समीप भी अर्थवर्क का कार्य किया जाना शेष पाया गया। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विकासखंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत बामीरोड से पीपरटोला छोटे मार्ग पर निर्माणाधीन वृहद पुल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने क्यूब में डेट मार्किंग, स्ट्रक्चर में डेट कास्टिंग किए जाने तथा सीटीएम के सेलिब्रेशन डिटेल फील्ड में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए निर्माण एवं संधारण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!