मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,,,,पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, दाऊपारा, मुंगेली में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन संपन्न



स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, दाऊपारा, मुंगेली में विद्यालय प्रबंधन समिति (School Management Committee–SMC) का गठन लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से श्री अरविंद सिंह राजपूत को समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती ममता पाटले को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक के दौरान विद्यालय एवं समुदाय के मध्य समन्वय को सुदृढ़ बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महादेव यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की सतत प्रगति, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा विद्यार्थियों के हित में सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान किया।
निर्वाचित एसएमसी अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने की बातें कहा।
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुनने पर मैं सभी अभिभावकों और समिति के सदस्यों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राचार्य
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, दाऊपारा, मुंगेली

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!