जिला मुंगेली,,,,गोड़खामही एवं लोरमी मंडल में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश यादव का भव्य स्वागत होना कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह का प्रतीक

मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के यशस्वी जिलाध्यक्ष मा.श्री रितेश यादव जी ने जिले अंतर्गत मण्डल स्तरीय बैठकों में कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की तथा उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा किसानों को गुमराह करते हैं, बहकाते हैं और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं।
मण्डल दौरे के परिचयात्मक बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कार्यकर्ताओं और किसानों को आश्वस्त किया है कि सभी सोसायटियों और केंद्रों पर खाद और बीज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कृषि विभाग इसकी निरंतर निगरानी कर रहा है।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। तथा निर्धारित तिथि 20 जून को जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन पर कार्यकर्ताओं और किसानों को अधिक संख्या में पहुंचने अपील किया गया।
बैठक में प्रदेश सह-संयोजक आत्मनिर्भर प्रकल्प भाजपा किसान मोर्चा श्री विरेन्द्र गुप्ता एवं जिला महामंत्री श्री विश्वनाथ साहू ने भी संबोधित किया। आईटी सेल प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा श्री अरविन्द सिंह राजपूत, सह कोषाध्यक्ष श्री राजेश यादव भाजपा किसान मोर्चा मण्डल गोड़खामही में मण्डल अध्यक्ष श्री दुखी राम साहू एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी तथा मण्डल लोरमी नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री पारसनाथ साहू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
उक्त बैठक की जानकारी जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।







