मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,अरविन्द सिंह राजपूत बने भाजपा किसान मोर्चा आईटी सेल जिला प्रभारी

पदमराज सिंह ठाकुर

किरण सिंह देव जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,पवन साय जी प्रदेश महामंत्री (संगठन) के मार्गदर्शन में, माननीय आलोक सिंह ठाकुर जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, माननीय राकेश तिवारी जी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, माननीय लाल संतोष सिंह जी संभाग प्रभारी के सहमति पर एवं दीनानाथ केशरवानी जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के अनुमति पर रितेश यादव जी जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने आईटी सेल का जिला प्रभारी ग्राम कोदवा बानी निवासी अरविन्द सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर राजपूत ने पार्टी संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसानों को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाना और केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना जैसी लाभकारी योजनाओं की डिजिटल जानकारी तैयार करके किसानों तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों का तथ्यात्मक रूप से खण्डन कर सकारात्मक जानकारी ग्रामीण व शहरीय जनता के सामने संवाद करना। नवनियुक्त आई टी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हितैषी योजनाओं से राज्य के मुंगेली जिले के सभी किसानों को लाभान्वित करने का सतत् प्रयास करूंगा और किसानों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करना अपना दायित्व समझते हुए करूंगा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!