कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली पर प्रशिक्षण सम्पन्न

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को समय-सीमा में शिकायत निवारण के दिए निर्देश

कवर्धा, 25 मई 2026। सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन एवं आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
प्रशिक्षण में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेषज्ञ श्री अशोक चैबे और श्री पवन तिवारी ने बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन त्वरित शिकायत निवारण हेतु एकीकृत मंच है तथा यह गुड गवर्नेंस की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख स्तंभों शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। प्रत्येक दर्ज शिकायत को 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता हर चरण में अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा शिकायत श्रेणी (कंप्लेंट कैटेगरी) की अवधारणा को विस्तार से समझाया गया तथा बताया गया। प्रत्येक श्रेणी के लिए विभाग द्वारा एल-1 से एल-4 तक के अधिकारियों की पदनामवार मैपिंग की गई है। शिकायत निवारण हेतु निर्धारित समय-सीमा के अनुसार समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायत का निराकरण न होने पर शिकायत स्वतः अगले उच्च स्तर पर एस्केलेट हो जाएगी।
नागरिकों की सुविधा हेतु शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर, वेब पोर्टल https://cmhelpline.cg.gov.in/ मोबाइल ऐप, जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नागरिकों की और अधिक सुविधा हेतु सीएम हेल्पलाइन 1076 मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जिसे गुगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, स्थिति जांचने एवं फीडबैक देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया तथा अधिकारियों को लॉगिन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट, डैशबोर्ड संचालन, लंबित शिकायतों की समीक्षा, समाधान विकल्प चयन एवं प्रतिवेदन (एटीआर) अपलोड की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी की सत्यता एवं पूर्णता के लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होगा तथा भ्रामक, असत्य अथवा अपूर्ण जानकारी की स्थिति में शिकायत निरस्त की जा सकती है। प्रशिक्षण के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, श्री सागर सिंह राज, श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!