Uncategorized

क़बीरधाम,,,,,शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी

नारी शक्ति के सम्मान और आस्था का महापर्व ‘‘वट सावित्री‘‘- चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

नगर पालिका द्वारा वट पूजा हेतु चिन्हांकित स्थलों पर आवश्यक तैयारी पूरी

कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर ‘‘वट पूजा‘‘ हेतु पहुंचने वाली महिलाओं का विशेष ख्याल रखते हुए पूजा स्थल पर ही आवश्यक टेंट, कुर्सी की व्यवस्था किया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज शहर में ‘‘वट पूजा‘‘ होने वाले स्थलों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई व चबुतरों का रंगरोगन कराया गया। माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ कल शनिवार को है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने माताओं एवं बहनों की आस्था का पर्व ‘‘वट सावित्री‘‘ की बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

वट वृक्षों के पास गंदगी साफ कराया
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर में वट सावित्री पूजा होने वाले स्थलों पर स्वयं पहुंचकर साफ-सफाई कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति की आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि माताओं और बहनों को हर संभव सुविधा दी जाए। उन्होनें कहा कि माताओं एवं बहनों को अब वट सावित्री की पूजा कूड़े-करकट के पास नही करना पड़ेगा। पूर्ण पवित्रता और स्वच्छता के साथ पूजा संपन्न होगी। सनातन धर्म की परंपराओं का सम्मान करते हुए और माताओं, बहनों की आस्था को ध्यान में रखते हुए वट पूजा के पूर्व सफाई कार्य पूर्ण कराया गया है। पूजा की पवित्रता बनाए रखने के लिए पालिका परिवार हर संभव प्रयास करेगा।

इन स्थलों पर होगी ‘‘वट पूजा‘‘
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आज कवर्धा शहर के वट पूजा स्थल का निरीक्षण साफ-सफाई कराया गया है एवं शहर के लगभग 11 स्थानों पर वट पूजन हेतु आवश्यक तैयारी किया जा रहा है कैलाश नगर वार्ड 02, 03, 08, कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर के पास वार्ड 07, 08, 09, विद्या नगर मंच के पास वार्ड 04, 07, छीरपानी कॉलोनी शिव मंदिर के पास वार्ड 09, आदर्श नगर वार्ड 04, 05, 06, लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड 10,11, बूढ़ा महादेव मंदिर वार्ड 10,11,12, शिवालय के पास मंदिर कुम्हार पारा वार्ड 13,14,15,16, मां काली मंदिर के पास वार्ड 16,18, 19, 22, 23, जमात मंदिर के पास वार्ड 20, 21, वार्ड क्रं. 27, पीपलेश्वर मंदिर राधा कृष्णा तालाब के पास के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी साफ-सफाई किया जाकर तैयारी की जा रही है।

वट पूजा स्थानों पर हो रही आवश्यक तैयारी
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वट सावित्री पूजा के अवसर पर कवर्धा नगर में श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यह पर्व माताओं और बहनों की आस्था का प्रतीक है जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!