कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,,,,,,,,,,साइबर जागृति अभियान” के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देश पर साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजनों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत साइबर थाना जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा केसरवानी कोचिंग क्लासेस में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, अनजान लिंक अथवा APK फाइल पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp वीडियो कॉल से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा QR कोड स्कैन कर “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कबीरधाम जिले के समस्त थाना चौकी एवं साइबर थाना द्वारा आने वाले दिनों में भी विद्यार्थियों एवं आमजनों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान जारी रहेगा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!