कवर्धा

क़बीरधाम,,,,जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों-कर्मचारियों को समय-सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 28 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो बैचों में आयोजित इस प्रशिक्षण में संबंधित चार्ज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली तथा दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अहम है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री बलवंत सोमकुंवर ने जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनसंख्या गणना कार्य संपन्न करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन करने और अपने दायित्वों को समझकर कार्य करने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और सभी निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!