कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,नशामुक्ति का संदेश लेकर आगे आए खड़ौदा कला के विद्यार्थी, 107 लोगों ने ली शपथ

चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

कवर्धा, 16 नवंबर 2026। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार, आसपास के लोगों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी कलाकृतियों और लेखन के माध्यम से उन्होंने नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों सहित कुल 107 उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग एवं नशामुक्त भारत अभियान के वॉलेंटियर श्री सालिक राम बांधवे सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!