कबीरधाम ,,,,,,,पुलिस की त्वरित कार्यवाही : लूट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के दो अलग-अलग मामलों में 02आरोपी गिरफ्तार।

प्रार्थी को डरा धमकाकर 10,000/- रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वेगनआर कार सहित कुल 3 लाख 1 हजार 300 रुपये की मशरूका थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी ओमकार सिंद्राम के विरुद्ध पूर्व से भी दर्ज हैं मारपीट एवं धमकी के दो अन्य आपराधिक प्रकरण।
कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लूट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त आरोपी ओमकार सिंद्राम एवं यशवंत कुमार पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण में प्रार्थी गोपाल साहू निवासी ग्राम सिवनीकला, थाना रेंगाखारकला द्वारा दिनांक- 31.10.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मवेशी को अपने साथी नोहर निषाद के साथ पैदल लेकर रेंगाखारकला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरोधा बांध के नीचे आरोपी ओमकार सिंद्राम अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा तथा पुलिस में रिपोर्ट कर जेल भिजवाने की धमकी देकर उनसे नगद 5,000/- रुपये लूट लिए एवं फोन-पे के माध्यम से भी 5,000/- रुपये प्राप्त कर लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी ओमकार सिंद्राम पिता उमेद सिंह सिंद्राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमेरा, थाना तरेगांव जंगल, हाल निवासी छीरपानी कॉलोनी कवर्धा तथा यशवंत कुमार पिता सुशील कुमार पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी घोघराकला, थाना पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आने पर आरोपी ओमकार सिंद्राम के कब्जे से लूट की रकम में से इधर-उधर खर्च कर देना तथा शेष बची 1,300/- रुपये की राशि तथा आरोपी यशवंत कुमार पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक- CG- 09 JS- 4194, अनुमानित कीमत 3,00,000/- रुपये, जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शासकीय कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा एवं धमकी देने का मामला आरोपी ओमकार सिंद्राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 474/2026, धारा 132, 296, 351(1) बीएनएस के तहत एक अन्य प्रकरण भी दर्ज है। प्रकरण में प्रार्थी रोहित कुमार श्रीवास, निवासी छीरपानी कॉलोनी कवर्धा, जो जल संसाधन विभाग कार्यालय कवर्धा में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15.10.2026 को कार्यालय में कार्यपालन अभियंता द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ओमकार सिंद्राम कार्यालय के अंदर पहुंचा तथा अपनी पत्नी को शासकीय आवास खाली कराने के लिए बार-बार नोटिस दिए जाने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकरण में भी आरोपी ओमकार सिंद्राम को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी दर्ज हैं अन्य आपराधिक प्रकरण :
गिरफ्तार आरोपी ओमकार सिंद्राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में पूर्व से भी मारपीट एवं धमकी से संबंधित दो अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 296, 351(3) बीएनएस शामिल हैं।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सतत निगरानी एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कबीरधाम पुलिस प्रतिबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी :
- ओमकार सिंद्राम पिता उमेद सिंह सिंद्राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमेरा, थाना तरेगांव जंगल, हाल निवासी छीरपानी कॉलोनी कवर्धा, जिला कबीरधाम।
- यशवंत कुमार पिता सुशील कुमार पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी घोघराकला, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम।
जप्त सामग्री :
- नगद राशि 1,300/- रुपये।
- घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG- 09 JS- 4194, अनुमानित कीमत 3,00,000/- रुपये।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही।



