कवर्धा

क़बीरधाम,,,,क्षीरपानी जलाशय 10 वर्ष की लीज पर उपलब्ध

मत्स्यपालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय के लिए 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 03 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य विभाग द्वारा जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत स्थित क्षीरपानी जलाशय को 10 वर्ष की अवधि के लिए मत्स्यपालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय के लिए लीज पर प्रदान किया जाएगा। मत्स्यपालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय के लिए 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त जलाशय का औसत क्षेत्रफल 253.93 हेक्टेयर’ है। जलाशय की लीज छत्तीसगढ़ शासन की नवीन मछलीपालन नीति-2022 के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। इच्छुक पात्र मत्स्य सहकारी समितियां अथवा पात्र आवेदक शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। लीज प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन की शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक मत्स्य विभाग, कबीरधाम अथवा संबंधित कार्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!