कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से

कवर्धा 21 अप्रैल 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित होगा।शिविर में हॉकी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, कराते, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को प्रातः एवं सायंकाल दोनों समय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत विभिन्न खेलों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। आउटडोर स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल, छिरपानी कॉलोनी मैदान में सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल, इंडोर स्टेडियम हॉल में बैडमिंटन, शासकीय स्वामी करपात्री जी स्कूल मैदान में कराते तथा पुलिस लाइन मैदान में व्हॉलीबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 5.30 बजे से 7.30 बजे तक तथा सायं 6 बजे से 7.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। समस्त खेल संघों एवं प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपने खेल कौशल का विकास करें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!