Uncategorized

क़बीरधाम,,,,,तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

कवर्धा, 09 जून 2026। सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की सूचना संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में वर्तमान सत्र के लिए डिग्री एवं डिप्लोमा स्तर के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान में डिग्री पाठ्यक्रम अंतर्गत डेटा साइंस, वीएलएसआई एवं पावर सिस्टम शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध है। डेटा साइंस में 60 सीटें, वीएलएसआई में 60 सीटें तथा पावर सिस्टम में 60 सीटें निर्धारित हैं।
इसी प्रकार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग शाखाओं में प्रवेश दिया जाएगा। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 30 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 30 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी में 30 सीटें तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग में 60 सीटें उपलब्ध हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण का ऑनलाइन पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक तथा द्वितीय चरण का पंजीयन 26 जून से 30 जून 2026 तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी संचालनालय तकनीकी शिक्षा की वेबसाइट http://dte.cg.gov.in एवं http://cgdte.admissions.nic.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9981373136 एवं 8770935274 पर संपर्क कर सकते हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!