कवर्धा

कबीरधम,,,,,कलेक्टर कॉलोनी के प्रतीक्षालय में मिली बच्ची को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

पार्षद की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस, बच्ची की मां को किया सुपुर्द

आज दिनांक 30/08/2026 को पार्षद श्री दुर्गेश अवस्थी द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना दी गई कि कलेक्टर कॉलोनी स्थित प्रतीक्षालय में एक बच्ची अकेली बैठी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची से बातचीत की गई तथा उसके परिजनों के संबंध में पतासाजी शुरू की गई।
पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से की गई पतासाजी के दौरान बच्ची के परिजनों का पता चल गया। कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा ने बताया कि बच्ची के परिजन कलेक्टर कॉलोनी में रोजी-मजदूरी करने आए हुए हैं। पुलिस द्वारा बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सकुशल अपनी मां के पास पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि बच्चों की सुरक्षा एवं देखरेख को लेकर सदैव सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के अकेले या असहाय अवस्था में मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!