क़बीरधाम,,,,,,स्वर्णिम दिन का साक्षी बना कवर्धा, हाईटेक बस स्टैण्ड का शुभारंभ-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

पदमराज सिंह ठाकुर क़बीरधाम
इन मार्गो से गुजरेगी बस, मिलेगी टैक्सी
कवर्धा शहर के पुराने बस स्टैण्ड से संचालन होने वाली बसें अब हाईटेक बस स्टैण्ड से होगा। जिसके लिए यातायात विभाग, परिवहन विभाग व नगर पालिका परिषद कवर्धा सहित बस संचालक, ऑपरेटर, ऑटो संचालक के साथ समन्वय बनाकर रूट तय किया गया। जिसमें राजनांदगांव की ओर से आने वाली सभी बसें ठाठ होटल से होते हुए सीधे हाईटेक बस स्टैण्ड पहुंचेगी। इसी तरह बिलासपुर की ओर से आने वाली बसें मिनीमाता3 चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम होते हुए बस स्टैण्ड पहुचेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बसों का रूट तय किया जाकर ऑटो रिक्शा, टैक्सी भी मिनीमाता चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम, ठाठ होटल के पास मिलेगी। जिसका किराया राशि मार्गो के अनुसार तय किया जा चुका है।
पुराने बस स्टैंड में उतरेगें स्कूल, कॉलेज के छात्र
हाईटेक बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर बस संचालकों, ऑटो संचालकों तथा पुलिस विभाग के साथ अनेको बार बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में सभी आवश्यक बिंदुओं पर सहमति बनाई गई है। विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटो संचालकों ने पहचान पत्र दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने तथा न्यूनतम किराये पर सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही स्कूल कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे पुराने बस स्टैण्ड तक छोड़ा जायेगा। इसी तरह रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव से रात्रि 8 बजे के बाद आने वाले यात्रियों को पुराने बस स्टैण्ड में उतारा जायेगा।
सीसीटीवी कैमरे लगे, पुलिस सहायता केन्द्र भी खोले गये
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है ताकि किसी भी प्रकार का घटना घटित ना हो। इस तरह शरारती तत्वों के लिए पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की गई है पुलिस विभाग की सहयोग से बस स्टैण्ड परिसर में ही पुलिस चौकी का स्थापना किया गया है। परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ऑटो स्टैंड एवं पार्किंग स्थल चिन्हांकित किया गया हैं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।




