कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहे भोरमदेव कॉरिडोर का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कवर्धा, 18 नवंबर 2026। जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व वाले भोरमदेव क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 146 करोड़ रुपए की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कॉरिडोर निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति उपस्थित रही।

प्रभारी सचिव ने निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों एवं ठेकेदारों के साथ पूरे परियोजना क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विस्तार से अवलोकन किया और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए। निर्माण कार्य इस तरह किए जाएं कि यहां आने वाले पर्यटक क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व, प्राचीन स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत का बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन, डीएमओ श्री किशोर चंद्रा, सीसीबी नोडल श्री आर पी मिश्रा, सहकारिता उपायुक्त श्री आकाश पात्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, इंजीनियर, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!