कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की ईमानदारी एवं सतर्कता का परिचय, एसबीआई एटीएम में फंसी 10,000 की राशि थाना लोहरा की टीम द्वारा सुरक्षित बैंक प्रबंधन को सौंपी

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व श्री अमित पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री कृष्णा चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना लोहारा पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लोहारा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बिड़ोंरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान एटीएम मशीन में 10,000 (दस हजार रुपये) की नकद राशि फंसी हुई दिखाई दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गश्ती दल में शामिल प्रधान आरक्षक क्रमांक 380 गोपाल राजपूत तथा उनके साथ मौजूद सीएएफ आरक्षक क्रमांक 648 एवं 354 द्वारा उक्त राशि को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया और नियमानुसार थाना लोहारा लाकर जमा कराया गया।

इसके उपरांत पुलिस द्वारा संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। अगले दिन ग्राम बिड़ोंरा स्थित एसबीआई शाखा पहुंचकर शाखा प्रबंधक स्नेहिल गोदेश्वर को 10,000 की संपूर्ण राशि विधिवत सुपुर्द की गई।

थाना लोहारा पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से पुलिस विभाग की ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिलता है। बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस की तत्परता एवं ईमानदार कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

थाना लोहारा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम से लेन-देन के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित बैंक अथवा पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सराहनीय भूमिका :

  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 380 गोपाल राजपूत
  • सीएएफ आरक्षक क्रमांक 648
  • सीएएफ आरक्षक क्रमांक 354

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!