कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,,,,वनांचल क्षेत्र के ग्रामवासियों के बीच पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, आत्मीय संवाद के माध्यम से जानी क्षेत्र की समस्याएं और आवश्यकताएं।

सुरक्षा के साथ शिक्षा को नई दिशा—वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बनेगी लाइब्रेरी।

नशा मुक्त और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश, ग्राम समनापुर में पुलिस कप्तान ने किया जनसंवाद।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना झलमला क्षेत्र अंतर्गत वनांचल ग्राम समनापुर पहुंचकर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधिगण, सम्माननीय गण नागरिकों एवं विद्यार्थी छात्र-छात्राओं से आत्मीय मुलाकात की गई। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों के बीच बैठकर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने ग्रामीणों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं गांव के आसपास होने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से ही एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

ग्रामीणों द्वारा रखे गए विभिन्न सुझावों एवं विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी झलमला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि ग्रामवासियों की समस्याओं और सुझावों पर संवेदनशीलता के साथ विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक का यह आत्मीय संवाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने वाला रहा।

नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा ग्रामवासियों एवं विशेष रूप से युवाओं को नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और बेहतर जीवन अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का उपयोग शिक्षा, खेल तथा समाज के विकास में होना चाहिए।

उन्होंने ग्रामवासियों से नशा मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में पुलिस के साथ सहभागिता निभाने की अपील की। कबीरधाम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश निरंतर पहुंचाया जा रहा है।

वनांचल के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव की पहल का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पक्ष वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा रहा। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम क्षेत्र में लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल की जा रही है।

लाइब्रेरी के लिए जल्द ही उपयुक्त एवं निर्धारित स्थान का निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लाइब्रेरी की स्थापना की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस पहल से वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

कबीरधाम पुलिस कप्तान की यह सकारात्मक पहल केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, जागरूकता, नशा मुक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे वनांचल क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

कबीरधाम पुलिस निरंतर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के साथ विश्वास और सहयोग का मजबूत संबंध स्थापित करते हुए एक सुरक्षित, जागरूक, नशा मुक्त एवं सकारात्मक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान थाना प्रभारी झलमला निरीक्षक श्री अरविन्द साहू सहित ग्रामवासी एवं सम्माननीय नागरिक गण, युवा, छात्र छात्राएं, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!