कवर्धा

क़बीरधाम,,,,विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ

सीएमएचओ डॉ. डी. के. तूरे ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कवर्धा, 13 जुलाई 2026। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़ा (11 जुलाई से 18 जुलाई 2026) का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरता, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ परिवार के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. डी. के. तूरे ने जनसंख्या स्थिरता एवं परिवार नियोजन संबंधी संदेशों से युक्त प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री अंशुल, आरएमएनसीएच़ए सलाहकार डॉ. मुकुंद राव, डीपीएचएनओ श्रीमती आराधना बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. डी. के. तूरे ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता एवं परिवार नियोजन स्वस्थ समाज और समृद्ध परिवार की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों को अपनाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रचार-प्रसार रथ 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान आमजन को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भधारण के बीच उचित अंतराल, जिम्मेदार अभिभावक बनने तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं परिवार नियोजन साधनों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा परिवार नियोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!