कवर्धा

कबीरधाम,,,,,अवैध शराब परिवहन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 37 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गदर्शन में एवं ASP श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन मे जिलेभर में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार 22 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अजय चतुर्वेदी निवासी नवीन बाजार अवैध रूप से अधिक धन लाभ अर्जित करने की मंशा से एक सफेद रंग की पानी पाउच वाली बोरी में देशी प्लेन शराब भरकर ग्राम घोठिया रोड से नवीन बाजार की ओर पैदल परिवहन कर रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला के निर्देशन मे कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया। घोटिया रोड मे घेराबंदी कर संदेही को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी बरामद हुई, जिसमें कुल 37 पाव (180-180 एमएल) देशी प्लेन शराब मिली। जब्त शराब में 16 पाव यूनिक कंपनी, 16 पाव रोमियो कंपनी तथा 05 पाव शोले कंपनी की सीलबंद बोतलें एवं कांच की शीशियां शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.660 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 2,960 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर वधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!