कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी से लेकर शराबखोरी, अवैध शराब बिक्री एवं जुआरियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्यवाही।

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी से लेकर शराबखोरी, अवैध शराब बिक्री एवं जुआरियों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्यवाही।

02 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 आरोपियों, अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने की सुविधा देने वाले 02 आरोपियों तथा जुआ खेलते 11 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अवैध रूप से शराब बिक्री करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही के तहत थाना भोरमदेव पुलिस द्वारा दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं थाना पिपरिया एवं थाना पांडातराई पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कुल 06 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 15 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना भोरमदेव – दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार
थाना भोरमदेव पुलिस द्वारा स्थायी वारंटों की तामिली करते हुए चमेली बाई पति दुर्गेश गोयल, उम्र 30 वर्ष एवं दुर्गेश गोयल पिता रोहित गोयल, उम्र 31 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम भालुचुवा, तहसील बोड़ला, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना पिपरिया – आबकारी एक्ट के तहत 04 प्रकरणों में कार्यवाही

  • सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही: अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी हरीश पिता कलेश चंद्रवंशी, उम्र 23 वर्ष एवं अपराध क्रमांक 378/2026, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी विपिन पिता सुदर्शन चंद्रवंशी, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम परसवारा, थाना पिपरिया के विरुद्ध दिनांक 09.11.2026 को कॉलेज रोड पानी टंकी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
  • अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही: अपराध क्रमांक 379/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी देवराज पिता कुंजन सिंह ठाकुर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बहरमुड़ा, पुलिस चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया के विरुद्ध दिनांक 09.11.2026 को ग्राम इंदौरी बड़े पुल के पास अवैध धन अर्जित करने की नीयत से शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे से 1,800 मिलीलीटर शराब, 800 रुपये एवं बिक्री की रकम 300 रुपये जप्त की गई।
  • शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही: अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी बीरू पिता रामप्रसाद निर्मलकर, निवासी ग्राम खैरझिटी कला, थाना पिपरिया के विरुद्ध दिनांक 10.11.2026 को आरोपी की दुकान पर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर कार्यवाही की गई।

थाना पांडातराई – जुआ खेलते 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

  • अपराध क्रमांक 202/2026: धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत दिनांक 10.11.2026 को ग्राम पढ़की तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पाए जाने पर देवराज पटेल, पंकज साहू एवं दिलीप पटेल, तीनों निवासी ग्राम पढ़की, अमर सिंह दुबे निवासी बिरकोना तथा गन्नु निषाद निवासी धोबघट्टी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से 1,450 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।
  • अपराध क्रमांक 203/2026: धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत दिनांक 11.11.2026 को ग्राम पढ़की, भैंसापुर मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पाए जाने पर हनिफ खान निवासी पोड़ी, सतीष टंडन निवासी लोरमी, कुमार निषाद निवासी पीपरखुंटी, प्रकाश चंद्रवंशी निवासी धोबघट्टी, अजय निषाद निवासी पीपरखुंटी एवं रोहित पटेल निवासी पढ़कीकला के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से 1,680 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

कबीरधाम पुलिस की अपील-

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अवैध शराब बिक्री एवं जुआ जैसी अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहें। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!