कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल नारायणी इंटरनेशनल का खाद्य लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित

गौसिया बिरयानी सेंटर में अखाद्य रंग के उपयोग पर 5 किलो रोस्टेड चिकन कराया गया नष्ट, खाद्य नमूने भी लिए गएकवर्धा, 17 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 16 नवंबर 2026 को अभिहित अधिकारी श्री मुकेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार घृतलहरे एवं श्री फणीभूषण जायसवाल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल नारायणी इंटरनेशनल रेस्टोरेंट के किचन में अस्वच्छ एवं अनहाइजेनिक स्थिति पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की अनुसूची-4 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान एवरप्लस कॉन्टिनेंटल सॉस एवं खुले पनीर का खाद्य नमूना भी जांच के लिए लिया गया। इसी प्रकार या-गौसिया बिरयानी सेंटर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना जारी की गई। यहां से मटन बिरयानी का खाद्य नमूना जांच के लिए लिया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग का उपयोग किए जाने के कारण मौके पर ही 5 किलोग्राम रोस्टेड चिकन का नष्टीकरण कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों, 15 दिवसीय सुरक्षित आहार अभियान तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!