कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्वाचन संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपादन के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की

कवर्धा, 25 मई 2026। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द वार्ड क्रमांक-08 और जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड-14 के रिक्त पंच पद के निर्वाचन होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने निर्वाचन संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपादन के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड-14 के रिक्त पंच पद के निर्वाचन के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग श्री कौशल शर्मा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसका मतदान केन्द्र 26 प्राथमिक शाला भवन पोलमी है। इसी तरह के ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द वार्ड क्रमांक-08 के रिक्त पंच पद के निर्वाचन के लिए उप अभियंता लोक स्वास्य यांत्रिकी विभाग श्री बीआर सिन्हा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसका मतदान केन्द्र 157 प्राथमिक शाला भवन उड़ियाखुर्द है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!