कवर्धा

कबीरधाम,,,,भोरमदेव जंगल सफारी शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

भोरमदेव जंगल सफारी शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ आज माननीय श्री विजय शर्मा जी, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय श्री संतोष पाण्डेय जी, सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के अति विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री केदार कश्यप जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री ईश्वरी साहू जी, अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम; श्री कैलाश चंद्रवंशी जी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम; श्री जग्गू सिंह जी, अध्यक्ष, संयुक्त वन प्रबंधन समिति, थवरझोल; श्रीमती दुर्गा लांझे जी, सरपंच, ग्राम पंचायत चौरा, विकासखंड बोड़ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं शिलालेख का अनावरण कर जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा नेचर गाइड को जिप्सी की चाबी एवं टेंट कैंपिंग सामग्री प्रदान की गई तथा महिला स्व-सहायता समूहों को बर्तन किट वितरण किया गया। इसके उपरांत भोरमदेव उद्यान का भ्रमण किया गया।

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल द्वारा टिकट प्रणाली का प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा दूरदूरी जलप्रपात तक सफारी भ्रमण किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को सूपा पेंटिंग स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान इको-टूरिज्म के विकास एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस पहल से लगभग 30 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं। यह भी अवगत कराया गया कि जंगल सफारी हेतु ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल दिनांक 04.05.2026 से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

उक्त कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, रायपुर; श्री गुरूनाथन एन., मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), रायपुर; श्रीमती एम. मर्सीबेला, मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त, दुर्ग; श्री गोपाल वर्मा, कलेक्टर जिला कबीरधाम; श्री धर्मेंद्र सिंह छवई, पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम; श्री निखिल अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी कवर्धा वनमंडल; अधीक्षक, भोरमदेव अभ्यारण्य; उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा एवं अन्य क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!