जिला क़बीरधाम,,,,,,,,,शास. पूर्व माध्य.शाला बद्दो में हुआ नेवता भोज का आयोजन

शास. पूर्व माध्य.शाला बद्दो में हुआ नेवता भोज का आयोजन
विकास खंड बोड़ला के अंतर्गत संकुल मिनमिनिया मैदान के शास. पूर्व माध्य.शाला बद्दो, में पदस्थ शिक्षिका सुलोचना सिंह राजपूत के जन्मदिवस और उनके सुपुत्री वंशिका राजपूत के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में एम.बी.बी.एस.के लिए चयन होने की खुशी में प्राथमिक और माध्यमिक शाला बद्दो के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया नेवता भोज एक सामुदायिक और सामाजिक सहभागिता पर आधारित पहल है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 16 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (Mid-Day Meal) योजना के तहत शुरू किया गया था। जिसकी उद्देश्य और अवधारणा यह हैं कि समाज के लोग , परिवार , कोई व्यक्ति या सामाजिक संगठन अपने खास मौकों (जैसे जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, त्योहार या पारिवारिक खुशी ) पर पास के सरकारी स्कूलों , आश्रमों या छात्रावासों में जाकर बच्चों के लिए विशेष भोजन का आयोजन कर सकते हैं l जिसमें बच्चों के मिड-डे मील को और अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना तथा समुदाय और स्कूल के बीच अपनत्व, समानता और जुड़ाव की भावना विकसित करना है।इसमें पूरे स्कूल का भोजन, किसी विशेष कक्षा का भोजन , या अतिरिक्त पूरक आहार जैसे फल, दूध, मिठाई, हलवा, बिस्कुट या अंकुरित अनाज दिए जा सकते हैं। जिससे विद्यार्थियो को अतिरिक्त पौष्टिक पूरक आहार मिल सके इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री व्ही.एस.ठाकुर , संकुल समन्वयक श्री बी.पी. पाटिल , एवं शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राम प्रताप वर्मा हेड मास्टर श्री लक्ष्मण चंद्रवंशी , शिक्षक श्री प्रकाश पाटिल , श्रीमती सुलोचना सिंह राजपूत ,श्रीमती सतरूपा धुर्वे,श्री फागू राम बघेल, श्रीमती सुरेखा रात्रे और समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों ने जन्मदिवस के बधाई देते हुये वंशिका राजपूत की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया I






