क़बीरधाम,,,,पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालीन योग प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचना जारी

कवर्धा, 15 जुलाई 2026। पीएमश्री विद्यालयों में कुल 11 पदों पर अंशकालीन योग प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं लिए जाने के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के उपरांत मेरिट सूची प्रकाशित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले क्रमांक 01 से 11 तक के अभ्यर्थियों तथा उनके बाद प्राप्तांक के आधार पर चयनित 10 अतिरिक्त अभ्यर्थियों सहित कुल सरल क्रमांक 01 से 21 तक के अभ्यर्थियों के समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का कार्य 23 जुलाई 2026 गुरुवार को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के पुनः सत्यापन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा तथा इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।




