कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का अर्धवार्षिक निरीक्षण हुआ सम्पन्न

केंद्र एवं राज्य की टीम ने मौके पर जाकर देखा योजना का क्रियान्वयन

योजना अंतर्गत संचालित तीन सीएलएफ हुआ निरीक्षण

कवर्धा, 28 मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का केंद्र एवं राज्य शासन की संयुक्त टीम द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केंद्र एवं राज्य के दल ने जिले के इंद्रावती संकुल स्तरीय संगठन – कुकदूर, सवेरा संकुल स्तरीय संगठन -बैजलपुर एवं भोरमदेव संकुल स्तरीय संगठन राजानवागांव का भ्रमण किया। इस दौरान ब्रॉक इंटरनेशनल ट्रिकल अप एवं इमागो के प्रतिनिधियों ने परियोजना की प्रगति एवं समुदाय स्तर पर हो रहे कार्यो का अवलोकन किया।निरीक्षण दल ने सीएलएफ पदाधिकारियों, ग्राम संगठन सहित अन्य से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। गांव में योजना से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर अत्यंत गरीब एवं कमजोर परिवारों की पहचान, चयन प्रक्रिया, ग्राम संगठन एवं सीएलएफ की भूमिका तथा परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बात की। मिशन दल ने कोच दीदियों के साथ संवाद कर उनके कार्यों, घरों का नियमित भ्रमण, परिवारों को दिए जा रहे मार्गदर्शन,सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के कार्य तथा आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों कि सराहना की। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि योजना कमजोर एवं वंचित परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रह है। सामुदायिक संस्थाओं एवं कोच दीदियों के प्रयासों से परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इन्ही प्रयासों को देखने के लिए केंद्र एवं राज्य की टीम ने जिले का भ्रमण कर योजना में हो रहे कार्यों पर संतोष जताया। दल द्वारा चयनित परियोजना प्रतिभागियों के घरों का भ्रमण किया। सामाजिक-आर्थिक स्थिति और उनकी आजीविका गतिविधियों तथा परियोजना से प्राप्त लाभों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि परियोजना के माध्यम से उन्हें आजीविका के नए अवसर एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!