कबीरधाम,,,,जिले के युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर: 17 जून को निजी क्षेत्र के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए मेला का होगा आयोजन

कवर्धा, 11 जून 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 17 जून 2026 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04 बजे तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 20 या अधिक विभिन्न सेक्टरों के नियोजकों द्वारा लगभग 2000 पदों (तकनीकी/गैर तकनीकी) की पूर्ति की जाएगी। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 8000 से 25000 है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 17 जून 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।




