Uncategorized
ग्राम कोदवाबानी में धूमधाम से निकाली गई गौरा-गौरी यात्रा, सुआ नृत्य और पारंपरिक उल्लास से सजी शोभायात्रा

मुंगेली/कोदवाबानी
अरविन्द सिंह राजपूत,,,,,,,प्रतिवर्षानुसार पारंपरिक और सांस्कृतिक उल्लास के साथ गौरा-गौरी पर्व गाजे बाजे फौज फटाके के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ गौरा-गौरी की आरती उतारी और जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान जहाँ एक ओर युवाओं ने पारंपरिक खेल हाथ-पैर को गोजे शांट मारकर खेलने का भरपूर आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर युवतियों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में सुआ नृत्य की धुनों पर थिरकते हुए अपनी लोक संस्कृति का अनूठा रंग बिखेरा। पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा ग्रामीण परिवेश गूँज उठा, जिससे पर्व का यह आयोजन बेहद खास बन गया।






