कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट

2 से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह–2026 तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 05.10.2026 को भोरमदेव अभयारण्य, कवर्धा के करियाआमा क्षेत्र में शासकीय पी.जी. कॉलेज, कवर्धा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भोरमदेव अभयारण्य की समृद्ध जैवविविधता से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी तितलियों, विभिन्न पक्षी प्रजातियों, पेड़-पौधों तथा घास-वनस्पतियों का अवलोकन किया। साथ ही प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण, जैवविविधता के महत्व तथा संरक्षण में जनभागीदारी की भूमिका के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण की सेवा के लिए संकल्पित होने तथा अपने गाँव, समाज और परिवेश में संरक्षण का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष श्री संतोष कुमार डहरिया, श्री उमेश राजपूत, श्रीमती माधुरी भास्कर एवं सुश्री आकांक्षा श्रीवास का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
वन विभाग की ओर से श्री लालचंद साहू, श्री फलित यादव एवं श्री भूपेश कौशिक ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों से संबंधित जानकारी देते हुए एक्सपोजर विजिट को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के निर्देशन एवं अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!