कवर्धा

क़बीरधाम,,,,जिले की हर पात्र बालिका को मिले एचपीवी टीके का लाभ, बढ़ाएं टीकाकरण की गति-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

रेडक्राॅस में सदस्यता बढ़ाने, निर्माण कार्यों में पूर्णता तिथि के अनुसार मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

पीएम जनमन के प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा, कलेक्टर ने कार्यों में गुणवत्ता को लेकर दी हिदायत

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली समय सीमा की बैठककवर्धा, 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने 14-15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को बच्चादानी कैंसर से बचाव के लिए लगाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार जल्द से जल्द जिले में सभी पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाये। उन्होंने शिक्षा और ट्राइबल विभाग को इसके लिए विशेष रूप से उनकी संस्थाओं में प्रवेशित बालिकाओं के पालकों को जागरूक करते हुए आवश्यक सहमति प्राप्त करने और टीकाकरण में सहयोग के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह बालिकाओं के भविष्य को जानलेवा कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षित करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। शासन द्वारा निःशुल्क यह टीका उपलब्ध कराया जा रहा है अतः इसका लाभ जिले की हर पात्र बालिका को मिलना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के लिए कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक में पीएम आवास और जनमन के तहत चल रहे आंगनबाड़ी सहित अन्य निर्माण कार्यों की विकासखंड वार समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए सभी को तय टाइमलाइन में पूरा करवाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की बारी बारी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसीज से कहा कि प्रगति के साथ ही निर्माण कार्य पूर्णता की जानकारी का उल्लेख रिपोर्ट में अवश्य करें। जिससे कार्यों की टाइमलाइन निर्धारित करते हुए कार्य पूर्णता पर फोकस किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर श्री वर्मा ने रेडक्राॅस सोसाइटी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता और जरूरतमंदों की मदद के कार्य किये जाते हैं। सदस्यता शुल्क के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है, व लोगों तक सहयोग पहुंचाना आसान हो जाता है। उन्होंने स्कूली बच्चों के आय, जाति निवास प्रमाण पत्र निर्माण के बारे में जानकारी लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी को राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर प्रमाण पत्र जारी करवा कर वितरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक में कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के संचालन, सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों के निराकरण, सेवा सेतु क्रियान्वयन जैसे विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा, सभी एसडीएम सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा करने स्कूलों से चलेगा ट्रैकिंग अभियानकलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कई दफे यह देखने में आता है कि परिवार के आधे सदस्यों के कार्ड बने हैं किंतु आधे के नहीं, विशेषकर बच्चों के कार्ड नहीं बने होते हैं।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा और ट्राइबल विभाग मिलकर अभियान चलाएं, बच्चों के आधार कार्ड के आधार पर आयुष्मान और खाद्य विभाग के पोर्टल से आयुष्मान कार्ड की जानकारी के आधार पर छूटे हुए लोगों के कार्ड निर्माण शीघ्र पूर्ण किये जायें। जहां ज्यादा लोग शेष हैं वहां कैंप लगाकर कार्ड बनाए जाएं। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभागों को इसके लिए एक सप्ताह तक पूरे जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि जल्द लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!