क़बीरधाम,,,,वैष्णव समाज सेवा समिति कवर्धा द्वारा वैष्णव सामाजिक भवन में दीपावली मिलन समारोह

कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम जी का पूजा अर्चना को माधव वैष्णव के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडरिया ब्लाक निरंजन दास वैष्णव ने कहा कि हमारा समाज अब और जागरूक होता जा रहा है, जिसमें बालक, बालिकाओं को समान रूप से शिक्षित और सम्मानित किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम से स्वजातीय बंधुओं से मुलाकात और परिचय बढ़ता है। कवर्धा ब्लाक संरक्षक व अध्यक्षता राम दास वैष्णव ने बताया कि किस प्रकार वैष्णव समाज सेवा समिति विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से अपना विस्तार किया।अभी तक समिति द्वारा सामाजिक पत्रिका के तीन अंक प्रकाशित किया जा चुका है, जिसमें जिले के वैष्णव परिवारों का परिचय भी प्रकाशित किया गया। विशिष्ट अतिथि लोहारा ब्लाक उड़िया कला मनोज वैष्णव ने कहा कि नवयुवको को ऐस कार्यक्रम मे भाग लेने का आह्वान किया,और उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते दीपावली मिलन की शुभकामनाएं दी। बीजाबैरागी संपत दास वैष्णव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में समाज के लोगो को जरुर भाग लेना चाहिए,जिससे सामाजिक बंधुओं से आपसी परिचय बढ़ता रहे। निवासपुर अनिल वैष्णव ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान के लिए आप आवश्यक है। और बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। पिपरिया नवागांव समिति संरक्षक कृष्ण कुमार वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना व प्रसन्नता व्यक्त कि वर्तमान में धान कटाई के समय में भी लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया वह सहरानीय है। सभी वैष्णव जन प्रतिनिधियों,
सहभागी बने लोगों को दीपावली मिलन समारोह की बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रोहित वैष्णव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक प्रमुख व संचालक बिहारी दास वैष्णव तथा आशीष वैष्णव बीजा बैरागी ने किया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उपस्थित होकर सहभागिता निभाई। उक्त कार्यक्रम में युवक युवतियों का परिचय भी हुआ जिसमें कुछ. पूजा वैष्णव,कु. साक्षी वैष्णव,कु.दीक्षा वैष्णव,कु.खुशी,कु. खुशबू वैष्णव,कु.प्रीति, नितिन वैष्णव, राहुल वैष्णव,धनंजय वैष्णव,शुभम वैष्णव, संतोष वैष्णव आदि के साथ जिला, ब्लाक व नगर पदाधिकारियों नंद किशोर वैष्णव, संतोष वैष्णव, दुलार वैष्णव, पिंटू वैष्णव, ईश्वर शरण वैष्णव इत्यादि वैष्णव बंधुओं के साथ हर्षोल्लास से वैष्णव समाज ने * दीपावली मिलन समारोह* कार्यक्रम मनाया गया।






