क़बीरधाम,,,,,कारगिल विजय दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

कारगिल विजय दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन
शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रवेली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत ने कारगिल युद्ध से जुड़ी प्रेरक कहानी भी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि कैसे कठिन बर्फीली चोटियों और शून्य से नीचे तापमान में भी हमारे जवानों ने “टाइगर हिल” जैसे दुर्गम क्षेत्रों पर तिरंगा फहराकर अदम्य साहस का परिचय दिया। विशेष रूप से कैप्टन विक्रम बत्रा के अद्वितीय शौर्य और “ये दिल मांगे मोर” के जयघोष के साथ उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे के परमवीर चक्र से सम्मानित वीरता पूर्ण योगदान और अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ने के उनके अदम्य साहस की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की गई, जिसने सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। साथ ही स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें वीरेंद्र कुमार शर्मा व्याख्याता ने राष्ट्रीय सेवा योजना में नवप्रवेशी स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए रा.से.यो.के कार्य एवं उद्देश्यों के साथ उन्होंने स्वयंसेवकों को योजना के ध्येय वाक्य ‘मैं नहीं, आप।’ का अर्थ समझाते हुए बताया कि सच्ची सेवा वही है, जिसमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य किया जाए स्वयंसेवकों को एनएसएस का बैज, प्रार्थना, गीत, उद्देश्य तथा स्वयंसेवकों के कर्तव्यों और दायित्वों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को केवल सामाजिक सेवा ही नहीं सिखाता, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क और व्यक्तित्व विकास के गुण भी विकसित करता है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित कार्यक्रमों, सात दिवसीय विशेष शिविर, एकदिवसीय शिविर तथा वर्षभर संचालित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।l विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्राचार्य जोध्या राम बंजारे, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार शर्मा ,विजय कुमार चंद्रवंशी, किशनलाल सत्यावंशी, रा से यो प्रभारी जितेन्द्र कुमार राजपूत स्वयं सेवक आयुष, रुद्रप्रताप, प्रेम, राज,विवेक, टारकेश्वरी, लल्ली,प्रियंका, जैस्मीन, राधिका , सीमा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



