कवर्धा

कबीरधाम में प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटल सर्वे शुरू

ज्ञान भारतम् ऐप से होगा दुर्लभ हस्तलिखित धरोहरों का दस्तावेजीकरण

जिनके पास सुरक्षित है पांडुलिपियां, कलेक्टर ने की अभियान में भाग लेने की अपील

कवर्धा, 22 अप्रैल 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण योजना के तहत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को केवल खोज तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवस्थित रूप से डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन के रूप में सुरक्षित करना है। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।
यह सर्वे ज्ञान भारतम् मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पांडुलिपि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सर्वे में प्राप्त हर पांडुलिपि को केवल सूचीबद्ध ही नहीं किया जाए, बल्कि उसे विस्तृत दस्तावेज के रूप में संरक्षित किया जाए। जिसमें उसकी स्थिति, भाषा, विषय, कालखंड और महत्व जैसी जानकारियाँ शामिल हों। सर्वे के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, पुस्तकालयों, मंदिरों, आश्रमों, गुरुकुलों तथा निजी संग्रहकर्ताओं से संपर्क कर दुर्लभ पांडुलिपियों का चिन्हांकन और सूचीकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके पास किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि या दस्तावेज उपलब्ध हों, तो वे इस सर्वेक्षण में सहयोग करें। ग्रामीण क्षेत्रों अपने पंचायत के सचिव और शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों में संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है। इस सर्वे में स्वयं से भी भाग लिया जा सकता है। इसके लिए प्ले स्टोर से ज्ञान भारतम एप्प डाउनलोड कर पाण्डुलिपि को डिजीटली अपलोड किया जा सकता है।
ज्ञान भारतम मोबाइल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसका लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gyanbharatam.app है। इसी प्रकार एप्पल के डिवाइस के लिए लिंक https://apps.apple.com/us/app/gyan-bharatam/id6756345232 है। ज्ञान भारतम की वेबसाइट का लिंक https://gyanbharatam.com है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!