कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सड़क हादसे में ट्रकों के स्टेरिंग में फंसे दो घायलों का डायल-112 चिल्फी पुलिस ने किया रेस्क्यू।

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल।

108 वाहन के नहीं पहुंच पाने की स्थिति में डायल-112 वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी बोडला में कराया गया भर्ती।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक पुलिस सहायता पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 सितंबर 2026 को डायल-112 चिल्फी पैंथर-1 टीम को ग्राम राजा डार में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

C4 से इवेंट प्राप्त होने पर डायल-112 चिल्फी पैंथर-1 टीम तत्काल घटनास्थल ग्राम राजा डार पहुंची। मौके पर दो ट्रकों के बीच सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें ट्रक चालक मुकेश सिंह विश्वकर्मा, जो जबलपुर से रायपुर जा रहे थे, तथा शिवम चौरसिया, जो रायगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहे थे, दोनों ट्रकों के स्टेरिंग में फंसे हुए थे।

डायल-112 स्टाफ द्वारा थाना चिल्फी पुलिस टीम की मदद से काफी मशक्कत करते हुए स्टेरिंग रॉड को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों घायल अवस्था में थे। मौके पर 108 वाहन के नहीं पहुंचने पर डायल-112 टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी बोडला पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

डायल-112 टीम से
आरक्षक क्रमांक 886 गंगाराम धुर्वे एवं चालक मुकेश दास का सराहनीय भूमिका रहा।

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!