कवर्धा

क़बीरधाम,,,,30 नवंबर को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक

कवर्धा 25 नवंबर 2026। जिला पंचायत कबीरधाम की सामान्य सभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के प्रमुख विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कार्यालय जिला पंचायत से जारी सूचना के अनुसार बैठक दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी।

बैठक के एजेंडे में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, सहकारिता विभाग और शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा को शामिल किया गया है। इन विभागों से संबंधित योजनाओं, गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया के अध्यक्षों को सूचना जारी की गई है। सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!