कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,चिल्फी घाटी में कंटेनर वाहन खराब होने से बाधित हुआ आवागमन, डायल-112 एवं चिल्फी पुलिस की त्वरित पहल से कुछ ही घंटों में मार्ग कराया गया क्लियर।

जे.सी.बी. की मदद से खराब वाहन को हटवाकर यातायात कराया गया सुचारू, पुलिस की तत्परता से यात्रियों को मिली राहत।

कबीरधाम जिला के थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत स्थित घाटी में आज दिनांक – 20.11.2026 को घाटी के एक घुमावदार मोड़ पर कंटेनर वाहन खराब हो जाने से आवागमन बाधित हो गया था। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की ERV चिल्फी पैंथर-01 की टीम एवं चिल्फी पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात बहाल कराने की कार्यवाही प्रारंभ की।

पुलिस टीम द्वारा खराब कंटेनर वाहन को ठीक कराने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही जे.सी.बी. की सहायता से वाहन को सड़क मार्ग से हटवाया गया, जिससे कुछ ही घंटों में आवागमन पुनः सुचारू हो सका और घाटी में आवागमन कर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों को राहत मिली।

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!