मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,संस्कृत विद्यामण्डलम् के प्रशिक्षण शिविर में अतिथि के रूप में शामिल हुए अरविन्द सिंह राजपूत, संस्कृत में दिया उद्बोधन व जताया आभार


मुंगेली। मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी श्री अरविन्द सिंह राजपूत ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात मंच पर उनका आत्मीय सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन के दौरान अरविन्द सिंह राजपूत ने संस्कृत भाषा में विचार रखते हुए कहा, छत्तीसगढ़संस्कृतविद्यामण्डलस्य अध्यक्षाय, राज्यमन्त्रिदर्जालंकृताय, माननीयश्रीमते राजेशकुमारराजपूतवर्याय वयं हृदयेन आभारं ज्ञापयामः।
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री राजेश कुमार राजपूत जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद तखतपुर के नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पीताम्बर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!