क़बीरधाम,,,,विकास की ओर एक और कदम कोदवाबानी से खुरसी सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

मुंगेली
जिला मुंगेली के मिनी स्टेडियम कंतेली में आयोजित भव्य ‘भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम’ के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी है।
क्षेत्र की लंबे समय से लंबित और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए ग्राम पंचायत कोदवाबानी से ग्राम पंचायत खुरसी तक के 3 किलोमीटर लंबे पहुंचमार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी।
पूर्व किए गए प्रयासों को मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी। इसी क्रम में जिला आईटी सेल प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा जिला मुंगेली श्री अरविन्द सिंह राजपूत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन को इस संबंध में आवेदन सौंपा गया था। इस आवेदन पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर समस्त ग्रामवासियों और संगठन के पदाधिकारियों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रितेश यादव जी, जनपद अध्यक्ष श्री ठा. रामकमल सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्री उमाशंकर साहू जी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री राजीव श्रीवास जी तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम
इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी तीव्र गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।





