कवर्धा

क़बीरधाम,,,,आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 23 आरोपियों के विरुद्ध 06 प्रकरण दर्ज।

कुल 16,480/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन के लिए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सघन निगरानी एवं दबिश की कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली कवर्धा एवं चौकी पोडी पुलिस द्वारा कुल 06 पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर 23 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना- सिटी कोतवाली कवर्धा की कार्यवाही
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 03 एवं 04 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात ग्राम भागुटोला स्कूल के पीछे, बंगला के पीछे तथा कैलाश सरोवर के पास अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध कुल 05 प्रकरण दर्ज किए गए।

ग्राम भागुटोला स्कूल के पीछे जुआ खेलते पाए जाने पर अपराध क्रमांक- 515/26 में डिकेश्वर साहू, महेश जायसवाल, जगदेव पटेल एवं नरेश यादव तथा अपराध क्रमांक 516/26 में आलोक पाल, हरेन्द्र जायसवाल, कृष्णा धुर्वे एवं कामता पटेल के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दोनों प्रकरणों में क्रमशः 1,130 रुपये एवं 1,220 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

इसी प्रकार सिविल बंगला के पीछे जुआ खेलते पाए जाने पर अपराध क्रमांक- 517/26 में विकास सिन्हा, गोपाल निर्मलकर एवं श्रीमती पुष्पतला जोशी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3,480/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

वहीं कैलाश सरोवर के पास जुआ खेलते पाए जाने पर अपराध क्रमांक-518/26 में हेमंत कुमार तंबोली, हर्ष पात्रे, केशव साहू एवं विक्र सिंह चौहान तथा अपराध क्रमांक 519/26 में अश्वनी सोनी, विनोद साहू, दशरथ साहू एवं हेमकुमार साहू के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों प्रकरणों में क्रमशः 4,400 रुपये एवं 4,500 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

चौकी पोडी, थाना बोडला की कार्यवाही।
चौकी पोडी पुलिस द्वारा दिनांक- 03.11.2026 को ग्राम बैहरसरी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पाए जाने पर अपराध क्रमांक- 164/26 के तहत हेमकुमार वर्मा, मुखीराम वर्मा एवं रवि वर्मा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर 1,750/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है, कि दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द एवं मर्यादा के साथ मनाएं तथा जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें। अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए कबीरधाम पुलिस प्रतिबद्ध है।

आबकारी एक्ट के तहत थाना पिपरिया, थाना पंडरिया, और थाना पंडातरई में कुल- 09 अपराध पंजीबद्ध कर- 09 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जिसमें-

थाना पिपरिया – कुल 06 अपराध पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 353/2026 से 357/2026 तक कुल 05 अपराध आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के मामले में तथा अपराध क्रमांक 350/2026 में 01 अपराध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अवैध शराब बिक्री के मामले में पंजीबद्ध किया गया।

थाना पांडातराई – कुल 02 अपराध पंजीबद्ध कर 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 190/2026 एवं 191/2026 में आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के मामले में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए।

थाना पंडरिया – कुल 01 अपराध पंजीबद्ध कर 01 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 224/2026 में आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!