कवर्धा

क़बीरधाम,,,,मवेशियों को पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर कत्लखाना ले जाते एक आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मवेशियों को पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर कत्लखाना ले जाते एक आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

04 नग मवेशी एवं महिंद्रा पिकअप वाहन सहित कुल 10,00,000/- रुपये की संपत्ति कुकदुर पुलिस ने किया जप्त।

आरोपी के विरुद्ध थाना कूकदूर मे अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02.11.2026 को प्रार्थी बुधराम बघेल, पिता स्व. इतवारी राम बघेल, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम भेड़ागढ़, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम द्वारा थाना
उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार आरोपी करन साहू एवं भुरू यादव द्वारा 02 नग भैंसी एवं 02 नग पड़िया, कुल 04 नग मवेशियों को महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 CB 4328 में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी के कत्लखाना ले जाया जा रहा था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक- 98/2026, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कुकदुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी करन साहू, पिता भाईराम साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमलडीही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) को दिनांक 02.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

10,00,000/- रुपये की संपत्ति जप्त

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 04 नग मवेशी (भैंसी एवं पड़िया), अनुमानित कीमत 1,00,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG- 10 CB -4328, अनुमानित कीमत 9,00,000/- रुपये, कुल कीमत 10,00,000/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

जप्तशुदा मवेशियों का पशु चिकित्साधिकारी पंडरिया से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मवेशियों के उचित देखरेख एवं संरक्षण हेतु उन्हें सुरभी गौशाला, मथानीखार, ग्राम पंचायत बिरकोना, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम में सुरक्षित रखवाया गया है।

एक आरोपी फरार, गिरफ्तार आरोपी न्यायिक रिमांड पर

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी करन साहू को दिनांक 03.11.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय पंडरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता एवं अवैध पशु परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि पशु तस्करी अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!